फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Kumbh 2019 : अजब आस्था की गजब कहानी, देखें कुंभ का बदला रंग-रूप

Mon, 07 Jan 2019 07:23 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रयागराज कुंभ 2019
संगम की रेती पर लगे कुंभ मेले में आपको आस्था की ऐसी तस्वीर देखने को मिल जाएगी जो आपने न कभी सुनी होगी और न ही देखी होगी। कई किलोमीटर तक फैले इस महामेले में कहीं कोई साधु अपनी धूनी जमाए बैठा होगा तो कहीं कोई नागा बाबा ऐसी योग मुद्रा में बैठा होगा कि उसे देखकर आप दातों तले अंगुलिया दबा लेंगे। आइए कैमरे से क्लिक की गईं ऐसी ही तस्वीरों के जरिये करते हैं कुंभ दर्शन — 
 
विज्ञापन

2 of 8
प्रयागराज कुंभ 2019
1.
शस्त्र और शास्त्र में निपुण साधु-संत हाथी-घोड़े और बग्घी के साथ अब बुलेट की सवारी भी शान से करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
कुंभ
2.
सुदूर कंदराओं में साधनारत रहने वाले साधुओं को विशेष घड़ी में मोक्ष दिलाने वाली डुबकी प्रयागराज खींच लाई है। 

4 of 8
कुंभ मेला 2019
3.
प्रयागराज में गंगा-यमुना तीरे रंग-बिरंगे टेंटो का एक नया शहर बस गया है, जहां रहने के लिए देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से अलग-अलग भाषा, संस्कृति और पहनावे लोग पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
कुंभ मेला 2019
4.
आस्था का ऐसा सैलाब शायद ही पृथ्वी पर कहीं उमड़ता हो, जहां को सिर पर गठरी-मुठरी बांधे तीर्थयात्री बगैर किसी शिकवा-शिकायत के पुण्य की डुबकी लगाकर अपने घरों को वापस लौट जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रयागराज कुंभ 2019
5.
घोड़े की सवारी करते ये संत शायद इसी बात को प्रदर्शित कर रहे हैं कि शास्त्र की रक्षा के लिए उन्हें शस्त्र चलाने का भी पूरा ज्ञान है। 
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj Kumbh 2019
6. 
धर्म—अध्यात्म की चर्चा के बीच हास्य का भी यदा—कदा संगम हो जाता है। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रयागराज कुंभ 2019
7.
कभी हाथ में कमंडल लेकर चलने वाले बाबा अब मोबाइल के कैमरे का बखूबी उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें