फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की पूजा में गलती से भी ना करें ये 7 तरह के काम

Thu, 03 Jan 2019 01:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हनुमान जी
सभी देवी और देवताओं में हनुमानजी ऐसे भगवान हैं जो थोड़ी से ही पूजा में जल्दी से प्रसन्न हो जाते हैं। बजरंगबली को संकटमोचक भी कहते हैं क्योंकि विपत्ति में हनुमान का जप करने से बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर भाग जाती हैं। शास्त्रों और पुराणों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष बताया गया है। यही कारण है मंगलवार और शनिवार को सबसे ज्यादा हनुमान जी की पूजा होती है। हनुमान जी के भक्त कई बार जाने-अनजाने ऐसी भूल कर बैठते हैं जिससे उन्हें पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 तरह की गलतियों के बारे में जो अक्सर हो जाया करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
मंगलवार और शनिवार के दिन भूलकर भी काले या सफेद कपड़े पहनकर हनुमान जी की पूजा न करें। हनुमान जी को लाल और केसरिया रंग प्रिय है इसलिए इनकी पूजा लाल, केसरिया या पीले वस्त्र में ही करें।
विज्ञापन

3 of 8
बहुत सारे हनुमान भक्त मंगलवार के दिन व्रत रखते हैं ऐसे में इन भक्तों को भूलकर भी व्रत के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

4 of 8
hanuman
अगर आप मंगलवार और शनिवार को व्रत रखते है तो अपने घर के पास स्थित हनुमान मंदिर जाकर बंजरगबली के दर्शन जरूर करना चाहिए। बिना दर्शन के व्रत का पारण करने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होता।
विज्ञापन

5 of 8
hanuman - फोटो : hanuman
मंगलवार और शनिवार के दिन भूलकर भी मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
bajrangi
अगर आपका मन किसी कारण से ठीक नहीं है तो उस दिन हनुमान जी पूजा नहीं करना ही बेहतर होगा। शांत मन और श्रद्धा पूर्वक से ही हनुमानजी की पूजा करने ही पूरा फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

7 of 8
bajrangi
हनुमान जी की पूजा में कभी प्रसाद के रूप में चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
शास्त्रों में खंडित और टूटी हुई हनुमान जी मूर्ति की पूजा करना भी वर्जित माना गया है। इसलिए भूलकर भी न तो घर पर ऐसी मूर्ति की पूजा करें और न ही रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें