फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की पूजा में इन चीजों का लगाएं भोग, मां लक्ष्मी से लेकर कुबेर और धन्वंतरि देव को प्रिय हैं ये पकवान

Thu, 05 Nov 2026 10:20 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

धनतेरस 2026 पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और धन्वंतरि को क्या भोग लगाएं? जानें चारों देवी-देवताओं के प्रिय पकवान और पूजा में भोग अर्पित करने का सही तरीका।
विज्ञापन
1 of 6
dhanteras puja bhog - फोटो : amar ujala
Dhanteras 2026 Bhog Items: धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवताओं की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है। वहीं, भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की कामना की जाती है। धनतेरस पर पूजा के दौरान देवी-देवताओं को उनकी पसंद का भोग अर्पित करना भी विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्तिभाव से लगाया गया भोग देवी-देवताओं को प्रिय होता है। ऐसे में अगर आप भी 6 नवंबर 2026 को धनतेरस की पूजा करने वाले हैं, तो पहले जान लें कि माता लक्ष्मी, गणेश जी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : adobe stock

माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग

  • चावल और मखाने की खीर
  • धनिये की पंजीरी
  • दूध से बनी मिठाइयां
  • पीले रंग की मिठाइयां
  • नारियल और बताशे
  • मीठा पान
 
विज्ञापन

3 of 6
भगवान गणेश को प्रिय हैं ये पकवान - फोटो : Adobe stock
भगवान गणेश को प्रिय हैं ये पकवान
  • मोदक
  • दूध और चावल से बनी खीर
  • केले
  • नारियल के लड्डू
  • सूजी का हलवा
  • दूर्वा अर्पित करना
 

4 of 6
कुबेर देव को लगाएं धनिये की पंजीरी और खीर का भोग - फोटो : AI

कुबेर देव को लगाएं धनिये की पंजीरी और खीर का भोग

  • धनिये की पंजीरी
  • चावल की खीर
  • गुड़ और घी से बनी लापसी
  • मिश्री

 

विज्ञापन

5 of 6
भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें पंचामृत और पीली मिठाइयां - फोटो : mathura

भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें पंचामृत और पीली मिठाइयां

  • पंचामृत
  • तुलसी और नीम के पत्ते
  • शहद और घी
  • गुड़ की खीर
  • पीले रंग की मिठाइयां

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dhanteras puja bhog - फोटो : amar ujala ai

धनतेरस पर किस समय लगाएं देवी-देवताओं को भोग?
धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा करके उन्हें भोग अर्पित कर सकते हैं। पूजा के बाद आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटें। ध्यान रखें कि भोग हमेशा स्वच्छता और श्रद्धा के साथ तैयार करना चाहिए। जरूरी नहीं कि आप सभी तरह के पकवान बनाएं। अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार एक या दो चीजों का भोग भी अर्पित कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें