फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, मानी गई हैं अशुभ

Fri, 13 Nov 2020 10:48 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर को रात 9:30 बजे से लगेगी जो 13 नवंबर शाम 5:59 तक रहेगी। पौराणिक कथाओ के अनुसार समुद्रमंथन के समय भगवान धनवंतरी जिस दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे वह कार्तिक मास की त्रयोदशी का दिन था। इसलिए इस दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार आरोग्यता और धन, वैभव से जुड़ा हुआ है। धनतेरस के दिन कुछ जाने-अनजाने कुछ गलतियां करने से सुख-समृद्धि और आरोग्यता के स्थान पर आपके घर में दरिद्रता का निवास हो सकता है, इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : गूगल
घरों की रंगाई और सफाई का काम धनतेरस से पहले ही निपटा लेना चाहिए। धनतेरस से पहले ही घर का सारा कबाड़ आदि बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि कबाड़ और खराब वस्तुएं घर में नकारात्मकता लाती हैं। जिससे धन के आगमन में रुकावट आती है। 
विज्ञापन

3 of 6
धनतेरस पर धातु के बर्तन ही खरीदे कांच के बर्तन और कांच का सामान खरीदने से बचें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धनतेरस पर धनवंतरी भगवान हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन नया सामान और विशेष तौर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। लेकिन धनतेरस पर कभी भी कांच के बर्तन या फिर कांच की चीजे नहीं खरीदनी चाहिए। 

4 of 6
dhanteras 2020 - फोटो : pinterst
धनवंतरी भगवान देवों के चिकित्सक है। धनतेरस का त्योहार विशेष रुप से इन्हीं को समर्पित है, किंतु ज्यादातर लोग मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। धनवंतरी भगवान की आराधना को भूल जाते हैं। लेकिन भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। धनवंतरी भगवान की पूजा से आरोग्यता प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस पर किसी को धन न दें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
धनतेरस पर भूलकर भी किसी को धन नहीं देना चाहिए। चाहें उधार देना हो या फिर किसी का आता हुआ धन हो किसी भी प्रकार से धन न दें। अन्यथा आपको धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला
आजकल बाजार में प्लास्टिक की मूर्तियां भी मिलने लगी हैं। लेकिन भूलकर भी इस दिन प्लास्टिक की मूर्तियां न लाएं। धनतेरस पर पीतल, सोने, चांदी और मिट्टी की बनी हुई प्रतिमाओं का पूजन करना ही शुभ रहता है। लोग घरों में लगाने के लिए ऊं, स्वास्तिक और शुभ-लाभ आदि के चिह्न लेकर आते हैं। नकली चिह्न लाने से अच्छा है कि आप सिंदूर से इन चिह्नों को बनाएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें