धनतेरस पर क्या खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी गई है, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीद सकते हैं। इन धातुओं की चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं, लेकिन इन धातुओं को खरीदते समय इनकी शुद्धता को अच्छे से जांच कर ही लेना चाहिए। धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है।