कार्तिक मास के कृष्ण की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को है । पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्रमंथन के समय भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ये देवों के चिकित्सक हैं इसलिए इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने से आरोग्यता मिलती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का भी प्रावधान है। इससे साल भर घर धन-धान्य से भरा रहता है। धनतेरस पर पांचमुखी दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा कुछ उपाय और मंत्रो को जाप से आप धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।