फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन जरूर करें ये उपाय

Fri, 13 Nov 2020 11:09 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपावली 2020 - फोटो : Pixabay
दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। लोग बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाते हैं। कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली की रात सर्वसिद्धि की मानी जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। ताकि मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे साल घर धन-धान्य से भरा रहे और भगवान गणेश की कृपा से शुभता बनी रहे। दिवाली के दिन आप लक्ष्मी पूजन के साथ कुछ उपाय करके भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।
विज्ञापन

2 of 5
गोमती चक्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गोमती चक्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। धन प्राप्ति के लिए दिवाली के दिन पूजा की थाली में गोमती चक्र रखकर उसका भी पूजन करें। इससे आपके घर में धन की बरकत बनी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली 2020 - फोटो : Pixabay
हिंदू धर्म में दीपदान का बहुत महत्व माना जाता है। दिवाली पर हर घर में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं, ये दिन दीपदान के लिए बहुत शुभ रहता है। धन संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए एक पीपल के पत्ते में दीप रखकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

4 of 5
diwali 2020
उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है। इसलिए दिवाली के दिन उल्लू के दर्शन को भी बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन उल्लू की तस्वीर को अपनी तिजोरी में लगाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shri yantra
मां लक्ष्मी के श्री यंत्र को धन वर्षा करने वाला यंत्र माना गया है। इसलिए दिवाली के दिन इस यंत्र की पूजा करके उसे तिजोरी में स्थापित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें