आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। खास बात यह है कि इस महीने यह 23 जुलाई 2018 को पड़ रही है। इस एकादशी को हिंदू धर्म में मनोकामना पूर्ति के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल लोग में चले जाते हैं और राजा बलि के द्वार पर निवास करके कार्तिक शुक्ल एकादशी को लौटते हैं।
देवशयनी एकादशी के समय सारे शुभ कार्यो में विराम लग जाता है। देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी, पदमा एकादशी और हरी शयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन कैसे पूजा करने से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न् और पूरी करते हैं भक्तों की सभी इच्छा।