फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Chalisa Path Rule: रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम

Thu, 26 May 2022 10:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : iStock
Hanuman Chalisa Path Rule: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है। बड़े-बड़े पर्वत उठाने वाले, समुद्र लांघ जाने वाले, स्वयं ईश्वर का कार्य संवारने वाले संकटमोचन हनुमान का नाम मात्र लेने से ही बड़ी से बड़ी बाधा दूर सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमानजी की पूजा अर्चना के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन हनुमत भक्तों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से महाबली हनुमान की पूजा की जाती है। साथ ही संकटों के निवारण के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है। वैसे तो हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए मंगलवार या शनिवार का दिन उत्तम होता है, लेकिन हनुमान जी के भक्त रोजाना भी इसका पाठ करते हैं। हालांकि रोजाना हनुमान चालीसा पाठ करने के कुछ नियम होते हैं, जिन्हें जानना हर किसी के लिए जरूरी है। तो चलिए जानते हैं बचपन में सूर्य को फल समझकर खा जाने वाले महाबली हनुमान की चालीसा के पाठ के नियमों के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : iStock
रोजाना हनुमान चालीसा पाठ के नियम 
सबसे पहले स्नान करने के बाद घर में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के चित्र की स्थापना करें। सामने जल से भरा लोटा रखें और कम से कम 3 या 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद लोटे के जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। 
विज्ञापन

3 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : iStock
प्रतिदिन सुबह स्नान करके लाल आसन पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही पाठ करते समय घी का दीपक जरूर जलाएं।  

4 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : iStock
रोजाना चालीसा पाठ करते हैं तो एक ही समय पर करें। इसके अलावा यदि किसी विशेष दिशा में यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा के दौरान कभी भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : iStock
मन में किसी प्रकार का भय है तो रोजाना रात में सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे भय से मुक्ति मिलेगी।    
विज्ञापन

6 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : iStock
हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं चमत्कारी लाभ 
हनुमान चालीसा को बेहद चमत्कारी माना जाता है। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से व्यक्ति को भी से मुक्ति मिलती है और वह साहसी बनता है। वहीं यदि छात्र हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो उन्हें बल और विद्या की प्राप्ति होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोजाना करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ, तो जान लीजिए ये जरूरी नियम - फोटो : अमर उजाला
इस बात का रखें ध्यान 
यदि आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो इसकी शुरूआत आपको मंगलवार से करनी चाहिए। किसी भी दिन से इसकी शुरूआत कर देने से हनुमान चालीसा का लाभ नहीं मिल पाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें