फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में आ रही है लगातार रुकावट? महानवमी पर करें ये 4 चमत्कारी उपाय; जल्द तय हो सकता है रिश्ता

Sat, 17 Oct 2026 02:34 PM IST
Shikhar Baranawal धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Early Marriage Tips Navratri: महानवमी का पावन पर्व अपने आप में बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप इस दिन मां दुर्गा की आराधना के साथ कुछ खास उपाय करते हैं, तो आपकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। इसी कड़ी में अगर आपके या आपके किसी अपने के विवाह में लगातार देरी हो रही है, तो इस लेख में बताए गए कुछ उपायों को आजमाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
महानवमी विवाह उपाय - फोटो : AI
Mahanavami Marriage Remedies: अगर आपकी या आपके बच्चों की शादी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, रिश्ते बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या उम्र निकलने के बावजूद मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है, तो नवरात्रि की महानवमी का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस वर्ष महानवमी 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। महानवमी का दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

मान्यता है कि इस पावन तिथि पर सच्चे दिल से किए गए धार्मिक और ज्योतिषीय उपाय विवाह में आ रही हर छोटी-बड़ी बाधा को पल भर में दूर कर देते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि महानवमी के दिन करने वाले चार चमत्कारी उपायों के बारे में जिससे जल्द से जल्द आपको शादी की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मां दुर्गा को पीली वस्तुएं और हल्दी अर्पित करने का उपाय - फोटो : Adobe Stock
मां दुर्गा को पीली वस्तुएं और हल्दी अर्पित करने का उपाय
  • विवाह की अड़चनें दूर करने के लिए महानवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें हल्दी की गांठे, पीले फूल और पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद थोड़ी सी हल्दी अपने माथे या गले पर लगाएं। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और शादी के रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि - फोटो : Adobe Stock
माता रानी के समक्ष जलाएं घी का चौमुखी दीपक
  • महानवमी की शाम को अपने घर के पूजा स्थल पर मां सिद्धिदात्री के सामने गाय के शुद्ध घी का चौमुखी दीपक जलाएं।
  • दीपक जलाते समय मां दुर्गा से अपने शीघ्र विवाह और सुयोग्य जीवनसाथी की प्रार्थना करें। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय से विवाह में आ रही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

4 of 5
नवरात्रि - फोटो : Adobe Stock
मां कात्यायनी के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप
  • नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां कात्यायनी के सिद्ध मंत्रों का जाप करना विवाह के लिए बहुत प्रभावशाली माना गया है।
  • अगर आप महानवमी पर लाल चंदन की माला से 108 बार "ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि" मंत्र का जाप करते हैं, तो मनचाहा रिश्ता मिलने में आ रही सभी बाधाएं तुरंत समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या पूजन के दौरान छोटी बालिका को भेंट करें लाल चुनरी - फोटो : Adobe Stock
कन्या पूजन के दौरान छोटी बालिका को भेंट करें लाल चुनरी
  • महानवमी पर जब आपके घर कन्याएं आएं, तो नौ कन्याओं में से किसी एक छोटी बालिका को लाल रंग की चुनरी, शृंगार का सामान और फल भेंट करें।
  • इसके बाद उस कन्या से आशीर्वाद लें। मान्यता है कि कन्याओं का आशीर्वाद साक्षात मां दुर्गा का आशीर्वाद होता है, जिससे शीघ्र विवाह का सपना पूरा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें