फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: 1 मई से मकर समेत इन तीन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, बन रहा है अष्टादश योग

Tue, 29 Apr 2025 12:29 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अष्टादश योग नौकरी के नए अवसर ला सकता है। योग के प्रभाव से आपके नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को अचानक लाभ या नई व्यावसायिक डील्स मिलने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
1 of 4
Conjunction Of Shani And Budh 2025 - फोटो : adobe stock
Conjunction Of Shani And Budh 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक 1 मई 2025 को बुद्धि के दाता बुध और न्याय के कारक शनि दोनों एक-दूसरे से 18 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से अष्टादश योग बनेगा, जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, संचार, बुद्धि, त्वचा और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है और शनि कर्मफलदाता है। वह व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। ऐसे में वह जब भी गोचर या किसी अन्य ग्रहों से युति बनाते हैं, तो कुछ राशि वालों को लाभ प्रदान करते हैं। ऐसे में बुध-शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर कर सकते हैं ये शुभ और मांगलिक कार्य, जान लें 5 अबूझ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 4
निवेश में भी आपको मनचाहा लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं बनेंगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए अष्टादश योग नौकरी के नए अवसर ला सकता है। योग के प्रभाव से आपके नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को अचानक लाभ या नई व्यावसायिक डील्स मिलने की पूरी संभावना है। इस समय जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। अगर आपने व्यवसाय में धन की कमी का सामना किया है, तो अब आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे। निवेश में भी आपको मनचाहा लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं बनेंगी।
विज्ञापन

3 of 4
शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह समय आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। शनि के प्रभाव से आपके कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
व्यापार में मनचाहा लाभ घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय जो भी निर्णय आप लेंगे, उससे प्रभाव से वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आप इस समय यदि नौकरी में बदलाव करते हैं, तो वहां आपको मनचाहा पद मिल सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। यदि किसी कारणवश कोई योजना रुकी हुई थी, तो बुध के प्रभाव से अब वह पूरी हो सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय जो भी निर्णय आप लेंगे, उससे प्रभाव से वृद्धि होगी। 

Jyeshtha Purnima 2025 Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा कब ? यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार करें खरीदारी, जीवनभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें