उदयगामी सूर्य अर्घ्य का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
उदयगामी सूर्य अर्घ्य का महत्व
आज छठ पूजा अंतिम दिन है। आज के दिन उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती छठ के व्रत का पारण करते हैं। अर्घ्य में सूर्य देवता को जल, दूध अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि सूर्य को अर्घ्य देने से सौभाग्य बना रहता है। सूर्य को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य देवता को अर्घ्य देने का असर बुद्धि पर पड़ता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।