शुक्रवार, 10 जनवरी को साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 10 जनवरी की रात 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर रात के 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधी 4 घंटे से अधिक की रहेगी और यह भारत में भी दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण को लेकर लोग कहीं तरह की दुविधा में हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चंद्र ग्रहण लगेगा और कुछ का कहना है चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा। आज हम आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं...