पढ़ें 8 जनवरी 2020 का लव राशिफल (Daily love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और जीवन साथी आपके काम में सहायक बनेगा। यदि आप सिंगल हैं और किसी से लव करते हैं तो आपका प्रियतम आपको कोई अच्छी सलाह देगा और साथ में आपको वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन एक दूसरे के माध्यम से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी से कुछ विशेष बातों पर विचार विमर्श करेंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन में अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी। एक दूसरे के अधिक निकट आएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
प्रेम जीवन में आज संभलकर कदम रखने का दिन है। अपने प्रिय से झगड़ा होने से बचने का प्रयास करें जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए दांपत्य जीवन काफी अनुकूल रहेगा और खुशी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन कई मायनों में काफी खास रहेगा। प्रियतम के साथ आप किसी जगह घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में हैं तो जीवनसाथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
प्रेम जीवन में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और आपके प्रिय से रिश्ते में चली आ रही समस्याएं भी दूर होंगी और एक दूसरे से खुलकर बात करेंगे जिससे एक दूसरे के प्रति और प्यार महसूस होगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
प्रियतम से मुलाकात के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। इसलिए चाहें तो आज आप उनसे मिल सकते हैं। रिश्ते में आई कड़वाहट मिट जाएगी।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है और आपके अपने जीवनसाथी से संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका रिश्ता बेहतर बनेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ प्रसन्न रहेंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी लव लाइफ में आज तनाव देखने को मिल सकता है और आपका प्रिय किसी काम से दूर जा सकता है जिससे आपको उनकी कमी का एहसास होगा। यदि आप शादीशुदा है तो दांपत्य जीवन में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और आपका प्रिय आपके कामों में आपके साथ खड़ा होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन भी आज के दिन बेहतर रहेगा और आप उनसे निजता का भाव रखेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति देखी जा सकती हैं। यदि आप अभी सिंगल है तो प्रेम जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।
मीन राशि
प्यार के मामले में अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं या उनसे मिलने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। दांपत्य जीवन भी आज के दिन बेहतर बनेगा।