फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: व्यापार और नौकरी में तरक्की पाने के लिए व्यक्ति में जरूर होने चाहिए ये गुण

Thu, 19 Nov 2020 07:03 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य को राजनीति और कूटनीति के साथ अर्थशास्त्र विषय का भी बहुत गहन ज्ञान था। उन्होंने ही अर्थशास्त्र की रचना की थी, जिसके कारण वे कौटिल्य कहलाए। अर्थशास्त्र की गहरी समझ होने के कारण वे व्यापार के मामलों की भी अच्छी जानकारी रखते थे। चाणक्य धन का बहुत महत्व समझते थे। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में मानव हित के लिए बहुत सारी बाते बताई हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में व्यापार और नौकरी में सफल होने के लिए भी बुहुत अच्छे सुझाव दिए हैं। जानते हैं कि व्यापार और नौकरी में सफल होने के लिए व्यक्ति में किन गुणों का होना आवश्यक होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अनुशासन और परिश्रम
चाणक्य के अनुसार किसी भी क्षेत्र या व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति का परिश्रमी और अनुशासित होना सबसे आवश्यक होता है। चाणक्य के अनुसार मेहनती व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होता है। चाणक्य नीति कहती है कि मेहनत से ही मनुष्य में अनुशासन की भावना का विकास होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं होता है। इसलिए सफल बनने के लिए अनुशासन होना आवश्यक है। 
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जोखिम लेने की क्षमता होना
किसी भी व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति में जोखिम भरे फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए। वही व्यक्ति सफल होता है जो असफलता से नहीं डरता है। व्यापार में सही समय पर किया गया निर्णय ही व्यक्ति को भविष्य में लाभ दिलवाता है।

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
वाकपटुता और व्यव्हार का कुशल होना
व्यापार हो या फिर नौकरी व्यक्ति का व्यव्हार कुशल होना बहुत आवश्यक होता है। जो लोग वाकपटुता में कुशल होते हैं वे बहुत जल्दी ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता पाने में आसानी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
सबको साथ लेकर चलने का प्रवृत्ति
जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने के प्रवृत्ति होती है वही अपने जीवन में सफल बनता है। कोई भी व्यक्ति अकेले सफल नहीं हो सकता है। सफलता पाने के लिए बहुत सारे लोगों के सहयोग की आवश्कता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार साथ लेकर कार्य करें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें