फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन कार्यों में कभी नहीं करनी चाहिए लापरवाही, जान पर भी बन सकता है खतरा

Sat, 16 Jan 2021 12:17 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें लोगों में बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने नीतिशास्त्र में जीवन के कई पहलुओं से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों के सार को भलिप्रकार से समझकर अपने जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति एक सुखी और संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। चाणक्य ने कछु ऐसे कार्यों के बारे में बताया है, जिनमें लापरवाही बरतने पर व्यक्ति की जान पर भी खतरा बन सकता है। इसलिए इन चीजों को लेकर सावाधानी बरतना बहुत आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि किन कार्यों में लापरवाही बरतना पड़ता है भारी...
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार रोग की स्थिति में दवा को लेकर कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। रोग की स्थिति में औषधी लेने में यदि लापरवाही बरती जाए तो वह रोग असाध्य रूप ले सकता है। जिससे व्यक्ति की जान पर भी बन सकती है। इसलिए भूलकर भी दवा लेने में हमेशा सजगता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चाणक्य कहते हैं कि भोजन करने में संयम बरतना आवश्यक होता है। किसी भी व्यक्ति के अपने पाचन के अनुसार ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। भोजन करते समय यदि अपने पाचन का ध्यान न रखा जाए तो यह व्यक्ति के सेहत के लिहाज से बहुत खराब होता है। अपने पाचन के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, इसके अलावा अत्यधिक भोजन का उपभोग करने के कारण व्यक्ति दरिद्रता की ओर जाने लगता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चाणक्य कहते हैं कि निर्धन हो समृद्धि हर व्यक्ति को धन का सही उपयोग करना आना चाहिए। धन के सही उपयोग की जानकारी न होने पर व्यक्ति बर्बाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में यदि बुरे समय में धन की आवश्यकता हो तो व्यक्ति को बड़े संकट का सामना करना पड़ता है। रोग या दुर्घटना की स्थिति में धन न होने पर आपको प्राणों के संकट का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धन खर्च करते समय कभी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें