आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
विपत्तियों से मिलती है सीख
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कष्ट और विपत्ति ऐसी चीजें हैं जो मनुष्य को जीवन की सच्ची सीख देती हैं। विपत्ति के समय में ही व्यक्ति को अपने जीवन का असली अनुभव होता है। विपत्ति ही व्यक्ति को सही गलत में फर्क करने की सीख देती है। जो व्यक्ति कष्टों और विपत्तियों का सामना धैर्य के साथ करके आगे बढ़ता है, वह अपने जीवन में विजयी होता है।