चैत्र पूर्णिमा तिथि 27 मार्च, मंगलवार को है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। पुण्य फल की प्राप्ति के लिए इस दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है। पूर्णिमा के दिन आप भी ये उपाय कर सकते हैं-