फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra purnima 2021: पूर्णिमा के दिन करेंगे ये खास उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Thu, 22 Apr 2021 03:33 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चैत्र पूर्णिमा 2021 - फोटो : अमर उजाला
हर माह शुक्ल पक्ष में चंद्रमा बढ़ते-बढ़ते माह की अंतिम तिथि को चंद्रमा पूर्ण रूप में आ जाता है, तब पूर्णिमा आती है। इस बार चैत्र मास की पूर्णिमा 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ रहता है। यह तिथि मां लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होती है। इस दिन कुछ उपायों को करके आप धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 4
चैत्र पूर्णिमा 2021 - फोटो : @pixabay
यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं तो पूर्णिमा तिथि पर चंद्रोदय होने पर कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप करें। इससे कुछ समय में धीरे-धीरे धन संबंधी परेशानियां समाप्त होने लगती हैं।
 
"ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:"
विज्ञापन

3 of 4
चैत्र पूर्णिमा 2021 - फोटो : @pixabay
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। 11 कौड़ियां लेकर हल्दी से तिलक करें और मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद पूजन करें और इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या जहां भी धन रखते हैं वहां रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आपके घर में धन की कोई भी कमी नहीं होती है। इस उपाय को हर पूर्णिमा पर दोहराते रहें यानी अगली पूर्णिमा पर इन्हीं कौड़ियों को तिजोरी से निकाल कर पूजा करें और अगले दिन फिर से धन स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में हमेशा हमेशा बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
चैत्र पूर्णिमा 2021
पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को इत्र, सुगंधित धूप और गुलाब के पुष्प अर्पित करें। इसके बाद प्रार्थना करें कि हे मां लक्ष्मी मेरे घर में निवास करें और धन समृद्धि बनाए रखें। इसके अलावा धन लाभ के लिए अपने घर के पूजा स्थान में श्री यंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, कुबेर यंत्र, एकाक्षी नारियल, दक्षिणवर्ती शंख में से कोई एक चीज साबुत चावलों की ढेरी के ऊपर स्थापित करें। इससे आपके घर में धन की आवक सुचारू रूप से बनी रहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें