फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि

Wed, 15 Mar 2023 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
नवरात्रि की पूजन विधि
इस साल वासंतिक नवरात्रि 22 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ हो रहा है। यह दिन सनातन धर्म के अनुसार नूतन वर्ष के आरम्भ का भी दिन है। इसी दिन से मां शक्ति की उपासना का महोत्सव आरम्भ होता है जो नौ दिनों तक चलता है। इसे ही नवरात्रि कहते हैं। नव का अर्थ है, 'नवीनतम' और रात्र का अर्थ है, 'यज्ञ' अर्थात् नया यज्ञ। इस नूतन यज्ञ के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा अपनी राशि के अनुसार बताए गए पुष्पों से करके मनोरथ पूर्ण कर सकते हैं। मां की आराधना में सभी राशियों के लिए कमल, गुडहल, गुलाब, एवं कनेर प्रजातियों के सभी पुष्प शुभ माने गए हैं। इन पुष्पों के द्वारा का पूजन करना मां की प्रसन्नता के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। अपनी-अपनी राशि स्वामी के अनुसार भी पूजन-अर्चन करके ग्रहों की अनुकूलता में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
लाल रंग के पुष्प मां दुर्गा पर चढ़ाने चाहिए, इनमें, गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल अथवा किसी भी तरह के लाल पुष्प हों उससे पूजा करके मां भगवती को प्रसन्न कर मंगल जनित दोषों के कुप्रभाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मां दुर्गा पर श्वेत कमल, गुडहल, श्वेत कनेर, सदाबहार, बेला, हरसिंगार आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं उनसे मां की आराधना कर प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा कर पाने से शुक्र की शुभता में वृद्धि होगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मां की पूजा पीला कनेर, गुडहल, द्रोणपुष्पी, गेंदा और केवड़ा पुष्प से मां की आराधना करके अभीष्ट कार्य सिद्ध भी कर सकते हैं और बुध की कृपा भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
श्वेत कमल, श्वेत कनेर, गेंदा, गुडहल, सदाबहार, चमेली, रातरानी और अन्य जितने भी प्रकार के श्वेत और गुलाबी पुष्प हैं उन्हीं से माँ की आराधना करके प्रसन्न करके चन्द्र जनित दोषों से मुक्त हुआ जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
किसी भी तरह के पुष्प से कमल, गुलाब, कनेर, गुड़हल से मां की पूजा करके कृपा पा सकते हैं, गुड़हल का पुष्प सूर्य और मां दुर्गा को अति प्रिय है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार एवं किसी भी तरह के अति सुगंधित पुष्पों से मां दुर्गा की आराधना करके अपने मनोरथ पूर्ण करके बुध के साथ-साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता भी पा सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
श्वेत कमल श्वेत, कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही, हरसिंगार, सदाबहार, केवड़ा, बेला चमेली आधी पुष्पों से मां भगवती की आराधना करके उनकी अनुकूलता और शुक्र की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
लाल पुष्प, पीले पुष्प एवं गुलाबी पुष्प से पूजा करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती है। लाल कमल से पूजा कर पाएं तो घर परिवार में समृद्धि तो बढ़ेगी ही मंगल की कृपा भी प्राप्त होगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
कमल पुष्प, कनेर, गुड़हल, गुलाब, गेंदा, केवडा, और कनेर की सभी प्रजातियां के पुष्पों से माँ का पूजन-अर्चन करके मां का आशीर्वाद एवं बृहस्पति की भी और अधिक शुभता प्राप्त की जा सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
नीले पुष्प, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि से मां शक्ति की पूजा-आराधना करके मां की कृपादृष्टि एवं शनिजनित दुष्प्रभावों से बचते हुए ईष्ट कामयाबी हासिल की जा सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
नीले पुष्प, गेंदा, सभी प्रकार के कमल, गुड़हल, बेला, चमेली, रातरानी, आदि से माँ भगवती की आराधना करके उनकी कृपा और शनिग्रह के दोष से मुक्त होते हुए मनोरथ भी पूर्ण किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
पीले कनेर की सभी प्रजातियां, सभी प्रकार के कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल की सभी प्रजातियों से पूजा करके मां की कृपा प्राप्त करते हुए बृहस्पति जन्य दोषों से भी मुक्त हुआ जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें