फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों में क्या करें और क्या नहीं, यहां जानिए

Thu, 31 Mar 2022 10:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : iStock
Chaitra Navratri 2022: इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल से हो रही है, जो कि 11 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां जगदंबे के नौ स्वरुपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि का महापर्व पूरे भारत में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं और इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इसके अलावा मां जगदंबे की विशेष कृपा पाने के लिए इन नौ में कुछ उपाय भी करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या न करें...  
विज्ञापन

2 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : iStock
अखंड ज्योति
यदि आप मां जगदंबे को प्रसन्न करने करने के लिए उनके समक्ष 9 मिट्टी के दीपक में अखंड ज्योति जलाएं, तो विशेष फल मिलता है।, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये ज्योति बुझनी नहीं चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : iStock
लाल फूल और लाल चुन्नी 
लाल रंग मां दुर्गा का सबसे प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए पूजा में लाल फूल, लाल चुन्नी और आसन के तौर पर लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें। 

4 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : iStock
सोलह श्रृंगार 
नवरात्रि में मां दुर्गा के सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। ऐसे में श्रृंगार के सामान में लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, काजल,  मेहंदी, महावर, शीशा, बिछिया, इत्र, चोटी, गले के लिए माला या मंगलसूत्र, पायल, नेल पेंट, लिपस्टिक, रबर बैंड, नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बाली, कंघी, शीशा आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : iStock
दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ
माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा करने के बाद दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यदि दुर्गा सप्तशती इस दुर्गा चालीसा का पाठ नहीं कर सकते, तो कम से कम ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ की एक माला हर रोज अवश्य करें।
विज्ञापन

6 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : Pixabay
नवरात्रि में न करें ये काम

लहसुन-प्याज से करें परहेज 
प्राचीन समय से ही लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों में लहसुन-प्याज का सेवन बिल्कुल भी न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें - फोटो : Pixabay
मांस-मदिरा
नवरात्रि का महापर्व देवी दुर्गा की उपासना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है, इसलिए नवरात्रि के दौरान शराब और मांसाहारी भोजन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान दिन में नहीं सोना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें