फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021: 13 अप्रैल से शुरू हैं नवरात्रि, राशि के अनुसार करें फलाहार, मिलेगा फायदा

Mon, 12 Apr 2021 09:55 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को बासंतिक नवरात्रि या चैत्र नवरात्रि मनाई जाती हैं। इस बार 13अप्रैल 2021 से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही हैं। नवरात्रि में आदिशक्ति मां भवानी के नौ स्वरूपों शैलपुत्री माता, ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडा माता, स्कंदमाता कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, महागौरी माता और सिद्धिदात्री देवी की आराधना करने का विधान है। यह शक्ति की पूजा का पर्व है। नवरात्रि के दौरान लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत करते हैं। खासतौर पर महिलाएं नवरात्रि के नौ व्रत अवश्य करती हैं। व्रत के दौरान सेहत का ध्यान भी रखना चाहिए। खाने में ऐसे फल शामिल करने चाहिए जिससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा मिल सके। लेकिन आपको पता है कि अगर आप राशि हिसाब से फलाहार करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और भी फायदेमंद रहेगा। दरअसल हर राशि का स्वामी ग्रह अलग होता है, जिसके हिसाब से लोगों के खानपान की आदतें अलग होती हैं, इसलिए ज्योतिष शास्त्र माना जाता है कि यदि राशि के स्वामी ग्रह के हिसाब से फलाहार किया जाए तो इससे खास लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को कौन से फल खाने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। इस राशि के लोगों को व्रत के दिन फलाहार में ड्राईफ्रूट (सूखे मेवे) खाने चाहिए। माना जाता है कि मंगल ग्रह के कारण शरीर को ज्यादा तेज की जरूरत होती है और सूखी मेवा खाने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा फ्रेश सलाद और ताजे फलों का रस पीना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल है लेकिन यह राशि जलतत्त्व की है इसलिए इस राशि वालों को व्रत में ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए जिसमें ज्यादा पानी की मात्रा हो। आप लोगों को संतरे, खीरे, तरबूज और अंगूर आदि फलों का सेवन करना चाहिए।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव है , यह राशि के वायुतत्त्व की है। इस राशि वालों को व्रत के फलाहार में खीरा, अंगूर, संतरा हरी सब्जियां टमाटर आदि शामिल करने चाहिए। ये पचने में भी आसान रहेंगे और साथ ही भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि 
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के लोगों को व्रत में फलों से बनें कसटर्ड का सेवन करना चाहिए । इसके अलावा नारियल और नारियल का पानी भी पीना चाहिए। इससे स्वाद और सेहत दोनों अच्छे होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। हम अग्नितत्व की राशि के जातकों को इन्हें वह व्रत में ड्राईफ्रूट से बनी खीर खानी चाहिए। इसके साथ ही इन्हें सेब और पपीता खाने से फायदा मिलता है।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि का
पृथ्वी तत्व की राशि कन्या का स्वामी ग्रह बुध है। हालांकि इस राशि वालों को व्रत के फलहार में सलाद, केला और सेब आदि खाने चाहिए, इसके अलावा इस राशि की महिलाओं को व्रत के दिनों में फलाहार में कीवी जैसे फलों को खाना ज्यादा पसंद होता है।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : libra sign
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है ये वायु तत्व की राशि है। इस राशि वाले जातकों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिससे इनके शरीर में ऊर्जा बनी रहे। इस राशि के लोगों को व्रत के फलाहार में खरबूजा तरबूज और नींबू पानी आदि लेना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को दूध और फलों का शेक बनाकर पीना चाहिए।
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि 
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि वाले जातकों को व्रत में अनार, सेब और फालसे का सेवन करना चाहिए।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि
इस राशि के स्वामी गुरू ग्रह हैं और यह अग्नि तत्व की राशि है। अपनी राशि के अनुसार व्रत के दौरान इन्हें सेब, केला औश्र खीरे का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा इस राशि की महिलाओं को सिंघाड़ा को अपने फलाहार में शामिल करना चाहिए।
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि 
मकर राशि के स्वामी शनि ग्रह है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के लोगों के लिए व्रत के दौरान काले अंगूर, अमरुद और केला खाना लाभदायक रहेगा। इस राशि की महिलाओं को व्रत में पाइनएप्पल यानि अनानास खाना पसंद रहेगा।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुम्भ राशि
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के लोगों को सेब, केला, अंगूर और सुखे मेवों का सेवन करना चाहिए, इससे इन्हें पोषक तत्व और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। जिससे इनकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : pisces sign
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है और यह जलतत्व की राशि है। इस राशि के जातकों को नवरात्रि के व्रत के दौरान संतरा और मौसमी जैसे फल खाने चाहिए। इसके अलावा इन्हें फलाहार में लालरंग के फल जैसे स्ट्राबेरी शामिल करनी चाहिए
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें