13 अप्रैल 2021 से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गई हैं। आज तृतीय नवरात्रि पर मां चंद्रघंटा देवी का दिन है। मां आदिशक्ति दुर्गा की पूजा आराधना करने के लिए ये नौ दिन बहुत ही उत्तम होते हैं। नवरात्रि में सच्चे मन से मां भगवती की आराधना की जाए तो वह अपने भक्तों की झोली खुशियों से भर देती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में यदि कुछ उपाय कर लिये जाएं आप धन संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और देवी मां की कृपा से आपकी झोली धन-धान्य से भर जाती है। यदि आपके जीवन में रुपए पैसे की तंगी बनी हुई है तो आप इन उपायों को नवरात्रि में दिनों में करके अपार धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं उपाय।