चैत्र माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
- फोटो : iStock
क्यों नहीं करना चाहिए चाहिए इन चीजों का सेवन ?
चैत्र माह में नवरात्रि का पर्व भी होता है, जिसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं और माता से ये मन्नत मांगते हैं कि उनका जीवन आनंदमय और खुशहाल रहे। साथ ही इस दौरान व्रत संकल्प साधना से महाशक्ति का संचय किया जाता है। कहते हैं कि इस माह में दिन में गर्मी और रात में सर्दी होती है, इसलिए शरीर को दैहिक तापमान के संतुलन के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ता है। ऐसे में खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।