फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Mantra: बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, सभी परेशानियां होंगी दूर और बरसेगी भगवान गणेश की कृपा

Wed, 03 Aug 2022 06:43 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock
Lord Ganesha Mantra: बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान श्री गणेश भक्तों की सभी कष्टों और परेशानियों को दूर करने वाले हैं। हिंदू धर्म में किसी भी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं। साथ ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसलिए यदि आप किसी परेशानी में हैं, तो बुधवार को पूजा के अलावा भगवान गणेश के कुछ मंत्रों का भी जाप करें। आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में, जिनका बुधवार के दिन जाप करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।   
विज्ञापन

2 of 5
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥.

यदि आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गणपति जी का ये मंत्र सबसे सरल और प्रभावशाली माना जाता है। ये मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी माना जाता है। कहा जाता है कि ये मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप करने से आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ॐ गं गणपतये नमः 
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके जीवन में परेशानियां हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप उपरोक्त मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश का ये मंत्र इतना चमत्कारी है कि इसके जाप से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं। 

4 of 5
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। 
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। 
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।' 

कुंडली से ग्रह दोष दूर करने के लिए प्रत्येक बुधवार इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इस मंत्र में गणेश जी के 12 नामों का जाप किया जाता है। मान्यता है यदि आप इस मंत्र का जाप किसी मंदिर में भगवान गणेश के सामने बैठकर करेंगे तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। 
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

यदि आपका काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा है, तो इस मंत्र का जाप करें। ये मंत्र आपके सभी बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करेंगे। वहीं यदि आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। भगवान गणेश की कृपा से आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें