फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये सरल उपाय, व्यापार में होगी तरक्की और मुनाफा

Wed, 23 Jul 2025 10:47 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wednesday remedies for Success in career: बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करने से न केवल जीवन की बाधाएं कम होती हैं, बल्कि बुध ग्रह की शुभ ऊर्जा से कुंडली में सकारात्मक बदलाव भी आते हैं। गणेश जी की कृपा पाने के लिए और बुध ग्रह की शक्तियों को मजबूत करने के लिए कई सरल लेकिन असरदार उपाय मौजूद हैं
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है - फोटो : अमर उजाला
Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा और वंदना के लिए विशेष माना जाता है। यह दिन वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध से जुड़ा होता है, जो हमारे जीवन में सफलता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। ऐसे में बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करने से न केवल जीवन की बाधाएं कम होती हैं, बल्कि बुध ग्रह की शुभ ऊर्जा से कुंडली में सकारात्मक बदलाव भी आते हैं। गणेश जी की कृपा पाने के लिए और बुध ग्रह की शक्तियों को मजबूत करने के लिए कई सरल लेकिन असरदार उपाय मौजूद हैं, जो आपके व्यवसाय, करियर और व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली लेकर आ सकते हैं। आइए, जानें बुधवार के उन उपायों के बारे में जो आपके लिए शुभ और फलदायी साबित हो सकते हैं।
Sawan Shivratri 2025 Wishes: आज सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों और दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि आज, जानें पूजा का समय, जलाभिषेक मुहूर्त और व्रत विधि
Sawan Shivratri 2025: क्या सावन शिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया ? जानिए चार प्रहर की पूजा का महत्व
विज्ञापन

2 of 6
बुधवार को गणेशजी की पूजा के सरल उपाय - फोटो : freepik
बुधवार को गणेशजी की पूजा के सरल उपाय
अगर आप बुधवार के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो पूजा के दौरान पीले चंदन का तिलक बनाएं और उसे गणेश जी को अर्पित करें। फिर वही तिलक अपने माथे पर लगाएं। इससे भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बुधवार के दिन सुख-समृद्धि पाने के आसान उपाय - फोटो : freepik
बुधवार के दिन सुख-समृद्धि पाने के आसान उपाय
बुधवार को मंदिर जाकर भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और आपके कार्य सफल होते हैं। यह उपाय आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आता है।

4 of 6
गणेश जी की पूजा के साथ मां दुर्गा की 16 श्रृंगारों से पूजा करें। - फोटो : freepik
बिगड़े हुए काम बनवाने के लिए बुधवार के विशेष उपाय
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो कार्यों में रुकावटें आती हैं और आर्थिक लाभ कम होता है। ऐसे में बुधवार को गणेश जी की पूजा के साथ मां दुर्गा की 16 श्रृंगारों से पूजा करें। इससे बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
हल्दी में थोड़ा घी मिलाकर गणेश जी के माथे पर तिलक करें - फोटो : freepik
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए बुधवार का उपाय
विवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बढ़ाने के लिए बुधवार को भगवान गणेश की विशेष पूजा करें। हल्दी में थोड़ा घी मिलाकर गणेश जी के माथे पर तिलक करें और घी का दीपक जलाएं। इससे दांपत्य जीवन में मिठास और समझ बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्ज मुक्ति के लिए बुधवार को करने वाले उपाय - फोटो : freepik
कर्ज मुक्ति के लिए बुधवार को करने वाले उपाय
अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं तो बुधवार को ऋणहर्ता भगवान गणेश के सामने बैठकर ‘गणेश स्रोत’ पाठ करें। इससे भगवान गणेश की कृपा से कर्ज मुक्ति मिलेगी और आर्थिक परेशानियां कम होंगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें