फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2022 Date: आज है बुद्ध पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व - फोटो : iStock
Buddha Purnima 2022 Date: वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बौद्ध धर्म ग्रन्थों के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इस साल ये पर्व 16 मई को मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी ये पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान बुद्ध के अलावा श्रीहरि विष्णु और भगवान चंद्रदेव की भी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। तो चलिए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा 2022 का मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 5
इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व - फोटो : iStock
कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा
साल 2022 में 16 मई दिन सोमवार को वैशाख माह की पूर्णिमा है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। वहीं बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 15 मई को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 16 मई को 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व - फोटो : iStock
बुद्ध पूर्णिमा पर व्रत के फायदे 
धार्मिक मान्यता है कि चंद्र दर्शन के पूर्णिमा का व्रत पूरा नहीं होता। इस दिन चंद्र दर्शन करने से चंद्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दिन दान करना भी अत्यंत शुभ माना है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए दान का फल कई गुना मिलता है।

4 of 5
इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व - फोटो : iStock
पूजन विधि
पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्त्व माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रात: काल में स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और बहते जल में तिल प्रवाहित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक माह की पूर्णिमा जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन पीपल के वृक्ष को भी जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा अंत में दान-दक्षिणा दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें