Interesting Spiritual Facts
- फोटो : adobe stock
क्या है कर्ण के धनुष का नाम ?
महाभारत के महान योद्धा कर्ण के धनुष का नाम विजय धनुष था। कहा जाता है कि, यह धनुष बेहद दिव्य और अजेय माना जाता था।
क्या है अर्जुन के धनुष का नाम ?
पांडवों में श्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन के धनुष का नाम गांडीव था। महाभारत युद्ध में अर्जुन ने इसी धनुष से युद्ध लड़ा था। मान्यता है कि, गांडीव धनुष देवताओं द्वारा प्रदान किया गया दिव्य अस्त्र था।
क्या है रावण के खड़ग का नाम ?
शास्त्रों के अनुसार, रावण के खड़ग का नाम चंद्रहास था। यह खड़ग भगवान शिव द्वारा रावण को प्रदान किया गया था।
गणेश जी के चूहे का नाम क्या है?
भगवान गणेश के वाहन चूहे का नाम क्रौंच या क्रोंच माना जाता है। प्रभु का यह वाहन बुद्धि और हर परिस्थिति में रास्ता निकालने की क्षमता का प्रतीक होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।