फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvar Puja Vidhi: शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Mon, 13 Mar 2023 09:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
How To Please Lord Shiva: सृष्टि की रक्षा के लिए विष पान करने वाले भगवान शिव शंकर अपने भक्तों की हर मनोकामना शीघ्र पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ के व्यक्तित्व के कई रंग हैं, इसलिए उन्हें 'देवों के देव महादेव' भी कहा जाता है। भगवान शिव शंकर की पूजा आराधना के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन भोले बाबा की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। सभी देवी-देवताओं के मुकाबले शिव जी की साधना बेहद सरल है। शिव को कल्याण का देवता माना गया है। शास्त्रों में शिव जी की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं भगवान शिव शंभू की पूजा किस विधि से करने पर शीघ्र फल की प्राप्ति होती है...

काम कारोबार में खूब सफलता दिलाते हैं फेंगशुई के ये उपाय 
 
विज्ञापन

2 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। ऐसे में सोमवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
धन में वृद्धि और लंबी आयु के लिए सोमवार को शिवलिंग का गाय के घी से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस अभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे।

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, तो जान लें ये जरूरी नियम 

4 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
मान्यता है कि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से भक्तों का सौभाग्य जागता है। भगवान शिव की इस पूजा से समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए सोमवार को उनका चंदन से अभिषेक करें।
विज्ञापन

5 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा - फोटो : iStock
यदि आप शिव जी की विशेष कृपा पाना करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, गंगा जल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें। इससे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद जातक को शीघ्र ही प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा - फोटो : Instagram
इस विधि से करें पूजा 
  • सोमवार को सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। 
  • घर के मंदिर में दीप जलाएं। 
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। 
  • शिवलिंग पर गंगा जल और दूध चढ़ाएं। 
  • शिव जी को पुष्प और बेल पत्र अर्पित करें। 
  • आखिर में कथा पढ़ें और शिव जी आरती करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें