फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadrapada Month 2026: 29 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद मास, जानें डेट, पर्व और धार्मिक महत्व

Mon, 17 Aug 2026 05:31 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhado Month Start Date 2026: सावन के समापन के बाद भाद्रपद यानी भादो का महीना शुरू होगा। हिंदू धर्म में इस महीने को पूजा-पाठ और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। 2026 में उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार भादो 29 अगस्त से शुरू होकर 26 सितंबर तक रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
भाद्रपद माह - फोटो : amar ujala

Bhado Month 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। सावन पूर्णिमा के साथ इसका समापन होता है और इसके अगले दिन से भाद्रपद मास यानी भादो का महीना शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग में इसे छठा महीना माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से भाद्रपद मास काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, गणेश जी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भादो महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार भी आते हैं। कजरी तीज, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, राधाष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे महत्वपूर्ण पर्व इसी महीने में मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में भाद्रपद मास कब से शुरू होगा और कब समाप्त होगा।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ सावन मास समाप्त होगा। - फोटो : freepik

भादो का महीना कब शुरू होगा?
पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ सावन मास समाप्त होगा। इसके अगले दिन यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार से भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। भादो के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस दिन सुबह 9:57 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

3 of 4
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात करीब 10:18 बजे तक रहेगी। - फोटो : freepik

भाद्रपद मास कब समाप्त होगा?
साल 2026 में भाद्रपद मास का समापन 26 सितंबर 2026, शनिवार को होगा। इस दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात करीब 10:18 बजे तक रहेगी। इसके बाद आश्विन मास की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

4 of 4
भादो में पूजा-पाठ, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व माना जाता है। - फोटो : Adobe Stock

भाद्रपद मास का धार्मिक महत्व

  • भादो में पूजा-पाठ, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व माना जाता है।
  • जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
  • पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य को भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है।
  • इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है।
  • भाद्रपद मास आत्मसंयम, सात्विक जीवन और आध्यात्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • भाद्रपद पूर्णिमा के बाद पितृ पक्ष की शुरुआत होती है, जिसे पूर्वजों के तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष समय माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें