फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में इन 4 चीजों का दान चमकाएगा भाग्य, बनेंगे सभी अटके काम

Mon, 17 Aug 2026 05:08 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2026: सावन में अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। साथ ही महादेव की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Sawan 2026: सावन महीना जारी है। महादेव को समर्पित यह समय सभी शिव भक्तों के लिए खास माना जाता है। शास्त्रों में भी सावन माह के महत्व और भगवान शिव की पूजा का विशेष वर्णन मिलता है। मान्यता है कि, सावन में जहां पूजा-पाठ और व्रत का विशेष महत्व होता है, वहीं इस दौरान दान करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। कहते हैं कि, श्रद्धा और अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और महादेव की कृपा बनी रहती हैं। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से व्यक्ति का भाग्योदय होता है और जीवन के अटके काम भी पूरे होने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में किन 4 चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
Garuda Purana: आपको भी है देर तक सोने की आदत? गरुड़ पुराण में इन 4 आदतों को बताया गया है दरिद्रता का कारण
Chanakya Niti: धन आने के बावजूद नहीं होती बचत? चाणक्य की ये 5 बातें बदल सकती हैं आपकी आर्थिक स्थिति
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sawan 2026 - फोटो : adobe
  • सावन के महीने में अन्न का दान करना चाहिए। मान्यता है कि, इससे भाग्योदय होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  • आप काले तिल और धन का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन में मौजूद कुछ दोषों और परेशानियों से राहत मिल सकती है। 
 

Love vs Attachment: प्रेम है या मोह? श्रीमद्भगवद्गीता की इन सीखों से समझें रिश्ते में छिपा असली फर्क

विज्ञापन

3 of 4
Sawan 2026 - फोटो : freepik
  • सावन में दूध, दही और चावल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन में स्थिरता बनी रहती है। साथ ही घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
  • सावन में मूंग दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
Sawan 2026 - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
 

Mangala Gauri Vrat 2026: तीसरे मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, विवाह की अड़चन से लेकर मंगल दोष तक होंगे दूर

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें