फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय

Mon, 23 Jan 2023 09:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी, तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Basant Panchami 2023: इस साल 26 जनवरी 2023 को वसंत पंचमी है। वसंत पंचमी का दिन विद्या, ज्ञान, संगीत, और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। वसंत पंचमी को सरस्वती पूजा, श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। वसंत पंचमी का दिन छात्रों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन स्कूलों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती की पूजा से छात्रों को ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है। वहीं जिन छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या वो ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते उन्हें वसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन किए गए इन उपायों से मां सरवस्ती प्रसन्न होती हैं और विद्या, ज्ञान, संगीत, और कला का आशीर्वाद देती हैं।आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...   

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी, तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी तो करें ये उपाय 
यदि आपका बच्चा पढ़ाई से जी चुराता है या पढ़ाई में उसका मन ही नहीं लगता, तो वसंत पंचमी के दिन बच्चे के हाथ से मां सरस्वती को पीले के फल अर्पित करवाएं। ऐसा करने से बच्चे का पढ़ाई में मन लगने लगेगा। इसके अलावा माता सरस्वती का एक चित्र बच्चे के स्टडी रूम में स्टडी टेबल के पास लगाएं।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी, तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम 
यदि विद्यार्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता, तो उन्हें मां सरस्वती के मूल मंत्र 'ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः' का जाप करना चाहिए।

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर इस दिशा में लगाएं मां सरस्वती की तस्वीर, ज्ञान की देवी का मिलेगा आशीर्वाद 

4 of 5
बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी, तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
बच्चे को बोलने में है समस्या तो करें ये उपाय 
यदि आपके बच्चे की वाणी स्पष्ट नहीं है या उसे बोलने में समस्या होती है, तो वसंत पंचमी के दिन उसकी जिह्वा पर चांदी की सलाई या पेन की नोक से 'ऊं ह्रीं श्री सरस्वत्यै नमः’ मंत्र लिख दें। ऐसा करने से आपका बच्चा वाणी दोष से मुक्त हो जाएगा। साथ ही उसकी भाषा भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी, तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
घर का वास्तु करें सही  
कई बार वास्तु दोष के कारण भी छात्रों को अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते। इसलिए बच्चे के स्टडी रूम की दिशा का खास ख्याल रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा ध्यान और शांति की दिशा मानी गई है। ऐसे में ध्यान रहे कि अध्ययन कक्ष इन्हीं दिशाओं में हो और पढ़ते समय बच्चे का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें