फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

विज्ञापन
1 of 10
भगवान श्रीकृष्ण नंद गांव से बरसाना होली खेलने आते थे। आज भी इस परंपरा को जारी रखते हुए हर साल बरसाने की सखियां नंदगांव आकर गोपों को होली खेलने बरसाना आने का आमंत्रण देती हैं। इस तस्वीर में देखिए बरसाने की सखियां गोपों को आमंत्रण देने बरसाने आई हैं और गोप नखरे दिखाते हुए कह रहे हैं कि मै तो नहीं आऊंगा। गाने बजाने के साथ मान मनौअल का यह दृश्य मन को मोह लेता है।
(सभी फोटो, ब्यूरो अमर उजाला, मथुरा)
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

2 of 10
होली आई रे कन्हाई रंग छलके सुना दे जरा बांसुरी। कुछ इसी तरह की ख्वाहिश लिए होली के मौके पर बरसाने की गोपियां आई हैं नंद गांव के गोपों को होली खेलने का आमंत्रण देने। देखिए कैसे हाथ जोड़कर जैसे गोपियां गोपों से कह रही हैं 'आओ बरसाने, सुना दे मीठी तानें, होली का है बहाना, हमारे घर आना।' गोपियों की विनती पर गोप अगले दिन बरसाना जाएंगे जहां खेली जाएगी लट्ठमार होली।
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

3 of 10
तुमको आना होगा बरसान, चलेगा नहीं कोई बहाना। मैं राधा तू मेरा कान्हा, प्रीत रंग मोहे रंग जाना।। गोपियों की मिन्नत और प्रेम आमंत्रण को देखकर गोप मन ही मन आनंदित होते रहते हैं और जब देखते हैं कि गोपियां रुठ जाएगी तक गोप प्रेम आमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद पूरा वातावरण आनंदित हो उठता है, लोग राधा कृष्ण के जय-जयकार करने लगते हैं।

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

4 of 10
गोपियों संग झूमे ग्वाल, होकर मगन मतवाल। देखिए कैसे बरसाने की गोपियों संग हिल मिलकर नाच रहे हैं नंद गांव के लाल।
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

5 of 10
छोटो गोपाल संग नाचे है राधा, अजब है जोड़ी, गजब है कान्हा। देखिए छोटे से गोपाल के संग कैसे मगन हुए राधा नाच रही है।
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

6 of 10
नंदगांव में आकर झूमती इन बरसाने की गोपियों को देखिए।
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

7 of 10
बात मान ली राधा तेरी आऊंगा बरसाना, तेरी प्रेमी प्रीत पुरानी, हिल मिल होली मनाना। बरसाना आने का वादा गोप कर चुके हैं। अब बरसाना में लट्ठ की मार से बचने के लिए प्रीत प्रेम की दुहाई देकर नाचते गाते गोप-गोपियों को देखिए।

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

8 of 10
नंदगांव में होली के आने पर जो उत्साह उमंग का वातावरण बनता है वह इस तस्वीर में साफ दिखता है। देखिए कैसे सभी मस्त मगन होकर नाच रहे हैं।

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

9 of 10
गोप और गोपियों की लीलाओं को देखकर श्रद्घा भाव से झूमते इन राधा कृष्ण के भक्तों को देखकर आपका मन भी बरसाना पहुंच जाएगा जहां लट्मार होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग

10 of 10
नंद भवन में चल रहे होली के इस आयोजन में समां बांधते कलाकारों को देखिए। इनकी सुरीली आवाज और संगीत को सुनने वाला हर भक्त कृष्ण की लीला कथाओं में खोया हुआ है। आपका भी बरसाने की होली में आमंत्रण है अगले दिन तस्वीरों के माध्यम से आप भी लट्ठमार होली में शामिल हो जाइएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें