फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baisakhi 2022 Upay: बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय, हर मनोकामना हो सकती है पूरी

Thu, 14 Apr 2022 08:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : self
Baisakhi 2022 Upay: बैसाखी के त्योहार को प्रत्येक वर्ष वैशाख के महीने में मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 अप्रैल को है। सिख समाज में बैसाखी को नए वसंत के प्रतीक के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व उत्तर भारत और विशेष रूप से पंजाब प्रान्त में बेहद ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन सिखों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के दिन से ही पंजाबी नए साल की शुरुआत भी होती है। इस दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और खुशियां मनाते हैं। शाम को इकठ्ठा होकर गिद्दा और भांगड़ा करते हैं। बैसाखी के पर्व को बेहद धार्मिक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से वाहे गुरु की कृपा मिलती है और जीवन खुशियों से भरा रहता है। 
विज्ञापन

2 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : amar ujala
बैसाखी एक कृषि पर्व है। वैशाख महीने तक रबी की फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई शुरू हो जाती है। ऐसे में बैसाखी के दिन फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में लोग ईश्वर को धन्यवाद करते हैं। इस दिन ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए प्राप्त हुई फसल में से अन्न का कुछ अंश अग्नि स्वरुप परमात्मा को अर्पित किया जाता है और अन्न का प्रसाद सभी में वितरित किया जाता है। वहीं नाचते गाते हुए उल्लास पूर्वक बैसाखी के पर्व को मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : amar ujala
सिख समुदाय में बैसाखी पर्व पर रात्रि के समय अग्नि प्रज्वलित कर फसल से प्राप्त अन्न का कुछ अंश अग्नि देव को अर्पित किए जाने की परंपरा तो है ही, पर इस दिन विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए किए गए कुछ उपाय भी श्रेष्ठ परिणाम देने वाले होते हैं। आइए जानते हैं बैसाखी के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में.... 

4 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : amar ujala
मान्यता है कि बैसाखी पर यदि गेहूं का दान किया जाये तो प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन आप आटे का दीपक बनाकर उसमे गेहूं के कुछ दाने डालकर घी से प्रज्वलित कर अपने घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे घर में समृद्धि आएगी।
विज्ञापन

5 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : अमर उजाला
धन वृद्धि के लिए बैसाखी के पावन पर्व पर चावल की खीर बनाकर गरीब व्यक्तियों में बाटें। इससे गरीबों का आशीर्वाद मिलेगा और आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : अमर उजाला
करियर में उन्नति और सफलता के लिए बैसाखी पर उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर गरीब व्यक्तियों में बाटें। इसके अलावा विद्या में सफलता के लिए बैसाखी पर भीगी हुई चने की दाल गाय को खिलाने से लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैसाखी के दिन करें ये विशेष उपाय - फोटो : amar ujala
व्यापार में वृद्धि के लिए बैसाखी के दिन साबुत मूंग दान करें। वहीं यदि मानसिक तनाव बहुत रहता हो तो बैसाखी पर दूध दान करें। इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का दान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें