फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2023: आखिरी बड़ा मंगल आज, बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना

Tue, 30 May 2023 09:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम - फोटो : iStock
Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। आज यानी मई 2023 को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। ऐसे में महाबली हनुमान को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तों के पास एक और मंगलवार बचा हुआ है। इस दिन हनुमत भक्त पूजा अर्चना करते हैं। वहीं देश के कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से महाबली हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए आखिरी बड़ा मंगल पर उनकी आराधना जरूर करें। साथ ही पूजा के दौरान हनुमान जी आरती भी पढ़ें। इससे संकट मोचन प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकानाएं पूर्ण कर देंगे। आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा विधि और आरती...

Bada Mangal 2023: साल का आखिरी बड़ा मंगल कल, महाबली हनुमान की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप 
विज्ञापन

2 of 5
आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम - फोटो : iStock
हनुमान जी की पूजा विधि
  • आखिरी बड़ा मंगल पर सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़े पहनें। 
  • इसके बाद पूजा स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति मूर्ति या प्रतिमा रखें।  
  • इसके बाद भगवान हनुमान को पहले एक बार गंगाजल से स्नान कराएं, फिर पंचामृत से स्नान कराएं। अंत में साफ पानी से स्नान कराएं। 
  • इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा के आगे घी का दीपक जलाएं और वस्त्र अर्पित करें।
  • हनुमान जी को पान जरूर चढ़ाएं। 
  • आखिर में कपूर जलाकर हनुमान जी की आरती करें।
विज्ञापन

3 of 5
आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम - फोटो : iStock
श्री हनुमानजी आरती
 
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥

जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥

दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥

लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥

लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सवारे॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥

पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥

बाएं भुजा असुरदल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥

सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥

कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥

जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥

4 of 5
आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम - फोटो : iStock
हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय 
जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान जी को केसरिया सिन्दूर अर्पित करें। फिर उनके दाहिने पैर से थोड़ा-सा सिन्दूर लेकर अपने और अपने जीवनसाथी के मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा।

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर स्नान के बाद करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम - फोटो : iStock
धन प्राप्ति के लिए या किसी तरह की परेशानी से बाहर निकलने के लिए आखिरी बड़ा मंगल पर 3 मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा करें। फिर हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर धारण करें। ऐसा करने से आपको पैसों संबंधी हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें