घर पर राम लला की पूजा कैसे करें?
- फोटो : X-ShriRamTeerth
घर पर राम लला की पूजा कैसे करें?
- सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
- घर के मंदिर में राम लला की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
- हाथ में जल लेकर भगवान से सुख-शांति और ऐतिहासिक ध्वजारोहण की खुशी के लिए संकल्प लें।
- भगवान को चंदन, रोली, पीले या लाल फूल, तुलसी दल और मिठाई अर्पित करें।
- ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र कम से कम 108 बार जाप करें।
- शाम के समय घर के बाहर और मंदिर में घी के दीपक जलाएं।
- ये दीपक इस बात का प्रतीक होंगे कि आपने अयोध्या में फहराए जा रहे धर्म ध्वज की खुशी अपने घर में मनाई।
- अगर संभव हो तो अपने घर के मंदिर के ऊपर एक केसरिया ध्वज फहराएं और उसकी पूजा भी करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।