फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर परेशानियां नहीं छोड़ रही हैं पीछा, चल रहा है बुरा समय तो करें ये उपाय

Wed, 03 Feb 2021 11:24 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परेशानियों से मुक्ति पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां तो लगी ही रहती हैं। संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने का नाम ही जीवन है, लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है हर तरफ से जैसे परेशानियों ने घेर लिया हो। जब बुरा समय आता है तो लगता है मानो की समय ठहर सा गया है। मेहनत करने और तमाम प्रयासों के बावजूद भी किसी प्रकार का कोई परिणाम नहीं निकलता है। यदि आपको भी लग रहा है कि आपका समय बहुत बुरा चल रहा है। हर कार्य में विघ्न आ रहा है और दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है। तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हे करके आप अपने दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
कार्य में सफलता प्राप्त करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रवि पुष्य नक्षत्र
यदि आपके हर कार्य में विघ्न आ रहा है, जिसके कारण आपके काम पूरी अरह अटक चुके हैं और आपको लगता है कि कार्य पूर्ण होने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं तो यह उपाय करें।
रवि पुष्य नक्षत्र या पुष्य नक्षत्र में बड़ (बरगद) के पेड़ का पत्ता लेकर उसके ऊपर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं, अब इस पत्ते को अपने घर में पूजास्थान पर रख दें। इससे आपके अटके हुआ कार्य पूरे होने के रास्ते खुलने लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रहों की बुरी दशा से मुक्ति पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण भी जीवन में परिशानियां आने लगती हैं। इसके लिअ नियमित रूप से प्रतिदिन रोटी सेंके तो सबसे पहली रोटी गाय के लिए खिलाएं और आखिरी रोटी निकालकर कुत्ते को खिला  दें। इससे आपको ग्रह दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है। शास्त्रों में भी गाय को रोटी खिलाना बहुत शुभ माना गया है। सनातन धर्म के अनुसार माना जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। यदि कोई गाय की सेवा करता है तो उसे सभी देवी-देवाताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

4 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए
कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है, वह हर तरह की परेशानी का सामना आसानी से कर लेता है। लेकिन दांपत्य जीवन में दरार आने पर व्यक्ति तनाव में आ जाता है। यदि आपका दांपत्य जीवन खुशहाल नहीं है, तो तुलसी की पत्तियों पर कुमकुम लगाकर पूजन करें। मान्यता है कि यह उपाय यदि नियम पूर्वक किया जाए तो दांपत्य जीवन खुशहाल बनता है।
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अशांति दूर करने के लिए
अगर आपके घर में हमेशा परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा होने के कारण सुख-शांति की कमी रहती है तो मटके का यह उपाय कर सकते हैं। यदि आपके घर में पानी पीने के लिए मटके का उपयोग किया जाता है तो उस मटके में से पानी लेकर रात को 12 बजे से लेकर तीन बजे के बीच अपने पूरे घर में छिड़के। इससे आपके घर में खुशहाली और शांति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भावना का विकास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफलता प्राप्त करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सफलता प्राप्ति के लिए
यदि आप किसी आवश्य कार्य जैसे, बिजनेस मीटिंग, इंटरव्यू, नौकरी आदि के लिए जा रहे हैं तो घर कि किसी महिला के हाथ से एक मुट्ठी उड़द लेकर चुपचाप अपने ऊपर से उतारकर जीवन में ही छोड़ दें। सफलता प्राप्ति के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें