फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology Tips: कड़ी मेहनत करने के बाद भी नहीं मिल रही है सफलता, इन ज्योतिषीय उपायों से जरूर मिलेगा लाभ

Thu, 03 Apr 2025 01:30 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Astrology Of Success: आप भी सही उपाय अपनाकर अपने भाग्य को बदल सकते हैं और तरक्की की ओर बढ़ सकते हैं। आज की खबर में हम इस बात पर ही चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं वे उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में, जो आपके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन उपायों को करने से जीवन में जरूर मिलेगी सफलता - फोटो : freepik.com
जीवन में सफलता पाने का एकमात्र तरीका मेहनत ही है। इसलिए कहते हैं कि परिश्रम करते जाओ और फल की चिंता मत करो। हालांकि, कई लोग कम मेहनत कर के भी सफलता की बड़ी ऊंचाइयों को छू लेते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है कि कई लोग कठिन परिश्रम के बावजूद संघर्ष करते रहते हैं? इसका उत्तर ज्योतिष में छिपा हो सकता है। आप भी सही उपाय अपनाकर अपने भाग्य को बदल सकते हैं और तरक्की की ओर बढ़ सकते हैं। आज की खबर में हम इस बात पर ही चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं वे उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में, जो आपके जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
1. रोजाना सूर्य देवता को अर्घ्य दें
सूर्य देवता स्वयं सफलता और ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। अगर आप भी जीवन में कामयाबी की कामना करते हैं और सभी बाधाओं को पार कर सफल होना चाहते हैं तो हर सुबह पूजा के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। इससे न केवल आपको जीवन में कामयाबी मिलेगी, बल्कि आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्योदय भी होगा।
विज्ञापन

3 of 6
गणेश जी की रोजाना पूजा-अर्चना करें - फोटो : freepik.com
2. गणेश जी की रोजाना पूजा-अर्चना करें
गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। वह जीवन में आ रही सभी रुकावटों को दूर करते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। गणपति बप्पा की पूजा के लिए आप बुधवार को पूजन सामग्री में दूर्वा शामिल कर सकते हैं और उन्हें अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ‘गणपति अथर्वशीर्ष’ का पाठ करें। यह आपकी सफलता की राह को आसान बनाएगा।

4 of 6
माता लक्ष्मी का जरूर करें पूजन - फोटो : freepik.com
 3. माता लक्ष्मी का जरूर करें पूजन
अगर आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल है तो आप हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी का पूजन करना शुरू कर दीजिए। इसके साथ ही भोग के लिए खीर बनाएं और श्री सूक्त का भी पाठ करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कभी भी आपको धन-धान्य की कमी नहीं होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर जरूर बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
शनिदेव का जरूर करें पूजन - फोटो : अमर उजाला
4. शनिदेव का जरूर करें पूजन
शनि भगवान को न्याय का देवता कहा जाता है। वह जिस पर भी अपनी कृपा बरसाते हैं, वह व्यक्ति धन-धान्य ही नहीं बल्कि सौभाग्य से भी काफी धनी हो जाता है। इसके लिए आपको हर शनिवार को जरूरतमंदों को काले तिल और उड़द की दाल दान करने की जरूरत है। यह उपाय आपके जीवन में स्थिरता लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी - फोटो : freepik
5. तुलसी और पीपल के पेड़ की जरूर करें पूजा
पीपल और तुलसी के पौधों का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बहुत अधिक है। हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और ग्रहों की स्थिति सुधरती है। वहीं, रोज सुबह तुलसी में जल अर्पित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए उन उपायों को कर आप अपना भाग्योदय कर सकते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें