पूजा स्थान को साफ करके मां दुर्गा का ध्यान करें।
- फोटो : Adobe Stock
पूजन विधि
- प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और मन को शांत रखें।
- पूजा स्थान को साफ करके मां दुर्गा का ध्यान करें।
- विधिवत रूप से घटस्थापना करें, जिसे नवरात्र का आरंभ माना जाता है।
- दीपक जलाएं और यदि संभव हो तो अखंड ज्योति प्रज्वलित करें।
- मां दुर्गा को पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन और नैवेद्य अर्पित करें।
- फल, मिठाई और सात्विक भोजन का भोग श्रद्धापूर्वक अर्पित करें।
- दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का नियमित पाठ करें।
- नवरात्र के नौ दिनों तक नियमपूर्वक पूजा और साधना जारी रखें।
- अंत में मां दुर्गा की आरती करें।
- प्रसाद सभी भक्तों में श्रद्धापूर्वक वितरित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।