Shaniwar Upay: शनिवार के दिन दान-पुण्य और कुछ विशेष उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों को कम करने के साथ नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं। दरअसल, शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने पर दुख-दर्द दूर होने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, शनिवार को किए गए कुछ खास महाउपाय बड़े से बड़े ग्रह दोषों के प्रभाव को भी कम करने वाले माने गए हैं। आइए जानते हैं इन प्रभावशाली उपायों के बारे में।