फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadha Amavasya 2022: आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय, जीवन में सुख-समृद्धि का होगा वास

Sun, 26 Jun 2022 03:06 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Ashadha Amavasya 2022: इस समय असाढ़ माह चल रहा है और इस माह की अमावस्या तिथि 28 जून 2022 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की अमावस्या को अषाढ़ी अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या कहा जाता है। चंद्र मास के अनुसार आषाढ़ वर्ष का चौथा माह होता है। इसके बाद श्रावण यानी सावन माह की शुरुआत हो जाती है। धर्म शास्त्रों में आषाढ़ मास की अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन किसी पवित्र नदी, सरोवर में स्नान और पितरों के निमित्त दान व तर्पण करने का विधान रहता है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पितृदोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए काफी शुभ मानी जाती है। ऐसे में कहा जाता है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन कुछ उपायों को अमल में लाया जाए तो जीवन से कई सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं और व्यक्ति का जीवन खुशहाल बन सकता है। तो चलिए जानते हैं जीवन में खुशहाली के लिए आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 6
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये आसान उपाय
ज्योतिष के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या पर सुबह स्नान करने के बाद पितरों को पानी में अक्षत् और काला तिल मिलाकर तर्पण दें। साथ ही इस दिन ब्राह्मणों को भोजन, दान और दक्षिणा दें। इसके अलावा कौआ, गाय, कुत्ता को भी भोजन का कुछ अंश दें। इससे पितर प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
मान्यता के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या को कृषि उपकरणों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से फल का उत्पादन अच्छा होता है, जिससे घर के धन धान्य में वृद्धि होती है। 

4 of 6
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में एक दीपक जलाएं। उसमें गाय के घी, केसर और लाल धागे वाली बत्ती का उपयोग करें। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और धन-धान्य में वद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु सहित कई देव निवास करते हैं। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। पूजा में उनको फूल, फल, जनेऊ, धूप, दीप एवं जल आदि अर्पित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के अवसर पर दीप दान का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन आप दीप और फूल एक पत्ते के कटोरे में रखकर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख एवं समृद्धि के मार्ग खुलते हैं। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें