फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Durgashtami 2022: इस बार गुप्त नवरात्रि के बीच में पड़ रही मासिक दुर्गाष्टमी, बन रहा खास संयोग, जानें पूजा विधि और महत्व

Thu, 30 Jun 2022 03:09 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत - फोटो : iStock
Masik Durga Ashtami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी इस बार बेहद खास है, क्योंकि ये गुप्त नवरात्रि में पड़ रही है। सबसे खास बात ये है कि इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी भी है। इस दिन मां दूर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना करते हैं। आषाढ़ माह कि मासिक दुर्गाष्टमी 07 जुलाई, दिन गुरुवार को है। मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी का भी बहुत ज्यादा महत्व है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन

2 of 6
कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 06 जुलाई को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रहा है। ये तिथि अगले दिन 07 जुलाई को सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 07 जुलाई को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी 2022 पूजा मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह से लेकर रात 11 बजकर 31 मिनट तक शिव योग है। इसके बाद सिद्ध योग शुरू हो जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र भी है, जो 08 जुलाई को रात 02 बजकर 44 मिनट तक है। ये दोनों ही योग और नक्षत्र मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं।

4 of 6
कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी की के दिन रवि योग 08 जुलाई की रात 02 बजकर 44 मिनट से सुबह 05 बजकर 33 मिनट तक है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन का शुभ समय या अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक है। इस मुहूर्त में आप शुभ कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत - फोटो : istock
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी तिथि के दिन पड़ रही है। इस दिन सुबह उठकर जल्दी से स्नान कर लें और जिस जगह पूजा करनी है, उस स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें। पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। साथ ही घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत - फोटो : ANI
दुर्गाष्टमी का महत्व
नवरात्रि में पड़ने की वजह से अष्टमी तिथि का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ये तिथि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास मानी जाती है। मान्यता है कि प्रत्येक दुर्गाष्टमी के दिन शक्ति की उपासना करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। साथ ही मां दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें