फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 21 जनवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 21 Jan 2020 09:05 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- C G L S

व्यापार में सही निर्णय लेंगे, जिसके चलते आपको सफलता मिलेगी। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएंगे और स्थगित हुए कार्यों को व्यवस्थित करेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्रा करेंगे, लेकिन खर्च अधिक होंगे। जीवनसाथी से तनाव खत्म हो सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज का दिन व्यापार के तौर पर फायदेमंद साबित होगा। वित्तीय साधन आसानी से उपलब्ध होंगे। रूके हुए कार्यों की गति मजबूत करेंगे। प्रेम संबंध उजागर होकर बदनामी का कारण बन सकते हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य न करें। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट
नाम अक्षर- D M T 

4 of 10
number
अंक- 3
किसी रिश्तेदार की सहायता के लिए आप आगे आएंगे। अपनी योग्यता और क्षमता से आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। ड्राईव कर रहे हैं तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- लेमन
नाम  अक्षर- E H N X 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
व्यापारियों को कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव इतना रहेगा कि आपको परिवार के लिए भी समय नहीं मिलेगा। ससुराल वालों से रिश्तों में मधुरता नहीं रहेगी। पिता से आपकी अच्छी बनेगी। पत्नी का सहयोग हमेशा रहेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सिलवर
नाम अक्षर- U V W
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
काम की भागदौड़ में आपका स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर व मधुमेह जैसी बीमारियां आपको तकलीफ दे सकती हैं। लाभकारी व्यापारियों से व्यापार में कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। आज की यात्रा लाभदायक साबित होगी। भाई-बहन के प्रेम-संबंधो में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक- 12  
शुभ रंग- सुनहरा
नाम अक्षर- F P
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
कुछ गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश् करेंगे, सावधान रहें उलझें नहीं। आप अपने गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। व्यापार में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, जिससे साहसी व्यक्ति के रूप में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लेमन
नाम अक्षर- O Z 

8 of 10
number
अंक- 7
आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार को घूमने या पिकनिक पर ले जा सकते हैं। आपको कोई धोखा दे सकता है, सावधान रहकर काम करें। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। परिवार की मनोकामना आप पूरी करेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
नाम अक्षर- B K R 

9 of 10
number
अंक- 8
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक परेशानी सुधर सकती है। बच्चों व परिवार के लोगों पर गुस्सा करने की बजाय विवेक से काम लें। आपको आज अनजान व्यक्तियों से भी मदद मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी से अधिक आशा न करें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद
नाम अक्षर- A I J Q Y
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। लोग आपके सीधेपन का गलत फायदा उठाएंगे, अत: सावधान रहें। मित्रों की मदद से बिगड़ा हुआ काम सुलझ जाएगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें