फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 12 फरवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 12 Feb 2020 01:11 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Ank Jyotish Numerology Prediction 12 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number

अंक- 1
नाम अक्षर- B K R

आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से सम्बन्धित अवरोध आ सकते हैं। आप यात्रा कर सकते  लेकिन यात्रा ज्यादा फलदायी नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव बेहतर हो सकता है।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा

 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
नाम अक्षर- D M T 

आज का दिन आपके लिये नए अवसर लाया है। आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से सम्पर्क कायम रखने के लिये नेटवर्किंग का सहारा लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट 

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- U V  W

आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर सम्बन्ध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
number

अंक - 4
नाम अक्षर- F P 

आज आपको बैंक से लोन मिलने की संभावना है। व्यापारिक कार्य का विस्तार करने के लिये अच्छा दिन है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा 

 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर- O Z 

नए कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पेट की तकलीफ हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे। दिन भर उत्साह बना रहेगा। यात्रा हो सकती है और खर्च भी बढेंगे। संतान की तरफ से परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6
नाम अक्षर- E H N X 

आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में सम्बन्धों को मजबूत करने में समय लगाएंगे। सामाजिक जन सम्पर्क कायम रखेंगे। आप अपने प्रिय को उपहार गिफ्ट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। पड़ोसी से सम्बन्ध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- लाल

 

8 of 10
number
अंक- 7
नाम अक्षर- C G L S

आप प्रभावशाली व्यक्त्तिव के धनी हैं। अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का चेकअप समय-समय पर करवाते रहें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। कहीं से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर- A I J Q Y
पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। यात्रा करते समय वाहन सावधानीपूर्वक ड्राईव करें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
नाम अक्षर- A I V Y

व्यापार व कारोबार में विस्तार की आप योजना आप बना सकते हैं। धन सम्बन्धी एवं लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप निजी सम्बन्धों में किसी पर भरोसा और विश्वास न करें। गैस, एसीडिटी आदि की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें