फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish: पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन चार बर्थ डेट वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी भी हमेशा रहती हैं मेहरबान

Sun, 27 Feb 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन चार बर्थ डेट वाली लड़कियां - फोटो : iStock
अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म की तारीख का जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। जिस तरह वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों और नक्षत्रों आदि से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, कुछ वैसे ही अंकशास्त्र की मदद से आप अपने जीवन से जुड़े शुभ या अशुभ समय को जान सकते हैं। जन्म तारीख किसी भी व्यक्ति के लिए खास होती है, क्योंकि उस तारीख को वो इंसान इस दुनिया में अपना पहला कदम रखाता है। वहीं जन्म तारीख के अनुसार मूलांक भी बनता है, जिसका व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। आज हम बात करेंगे एक खास मूलांक वाली लड़कियों के बारे में। इस मूलांक वाली लड़कियां पिता के लिए बेहद खास होती हैं। वो है मूलांक 3। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। आइए जानते हैं मूलांक 3 वाली लड़कियों के बारे में खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 5
पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन चार बर्थ डेट वाली लड़कियां - फोटो : iStock
मूलांक 3 वाली लड़कियों की खास बातें 
  • मूलांक 3 वाली लड़कियां मजबूत इरादों वाली होती हैं। ऐसी लड़कियों की एकाग्र शक्ति काफी अच्छी होती है, जिस वजह से वो कभी भी अपने मार्ग से नहीं भटकतीं। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियां एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे करके ही मानती हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन चार बर्थ डेट वाली लड़कियां - फोटो : iStock
  • जानकारों के मुताबिक ऐसी लड़कियां समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। ये ज्ञानी और मेहनती होती हैं। इनके तेज दिमाग की हर जगह प्रशंसा होती है। ये अपने माता-पिता का नाम खूब रोशन करती हैं। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियां अपने पिता की किस्मत चमकाने वाली होती हैं। जिस घर में इनके शुभ कदम रहते हैं वहां धन और समृद्धि की कमी नहीं होती। 

4 of 5
पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन चार बर्थ डेट वाली लड़कियां - फोटो : Istock
  • परिवार में ऐसी लड़कियों को भरपूर मान-सम्मान मिलता है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। करियर में ये बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। इनके अच्छे स्वाभाव की वजह से दोस्त भी जल्दी बन जाते हैं। प्रभावशाली व्यक्तित्व वजह से इनकी तरफ कोई भी जल्दी आकर्षित हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन चार बर्थ डेट वाली लड़कियां - फोटो : iStock
  • इस मूलांक की लड़कियां अपने घर-परिवार के लोगों को खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। साथ ही लाइफ में आने वाली हर चुनौती का ये डटकर सामना करती हैं और उनमें विजय भी प्राप्त करती हैं। ये साहसी और निडर भी होती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें