फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद सकते तो न हो परेशान, ये 3 चीजें खरीदें, चमक जाएगी किस्मत

Fri, 10 Apr 2026 01:45 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र और बुधवार के दिन पड़ रही है तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
Akshay Tritya 2026: अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।  हिंदू धर्म के सबसे शुभ और पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया हर अच्छा काम कभी व्यर्थ नहीं जाता, जिसका अर्थ है कि उसका फल शाश्वत होता है। इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिन्हें धन, सौभाग्य और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। इसलिए लोग इस दिन को नई शुरुआत, निवेश और खरीदारी के लिए बहुत शुभ मानते हैं।
Sun Signs: सूर्य की तरह तेजस्वी होते हैं इस राशि वाले, जानिए इनके खास गुण
Kab Lagega Grahan: एक ही महीने में लगेंगे दो ग्रहण, जानें क्या रहेगा समय और इसका भारत पर प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय तृतीया तिथि - फोटो : Istock
अक्षय तृतीया तिथि 
  • तृतीया तिथि आरम्भ: 19 अप्रैल को प्रातः 10:49 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल को प्रातः 7:27 बजे
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त: प्रातः 10:49 से दोपहर 12:34 तक
इस दौरान 19 अप्रैल सुबह 10:49 से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय तृतीया का महत्व - फोटो : Istock
अक्षय तृतीया का महत्व 
मान्यता है कि इस दिन किए गए जप, यज्ञ, दान और पितरों को अर्पित तर्पण का फल अक्षय होता है। इसलिए लोग इस दिन शुभ कार्य करने का कोई भी अवसर नहीं चूकते। विशेष रूप से यदि अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र और बुधवार के दिन पड़ रही है तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें - फोटो : Adobe Stock
अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें 
  • मटका : माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर मटका खरीदकर उसमें पानी भरकर दान करना बहुत शुभ होता है। इससे मन को शांति मिलती है और काम पर ध्यान लगाने में मदद मिलती है।
  • रसोई के बर्तन: खाना पकाने के बर्तन, कटोरे, कुकवेयर या छोटे रसोई के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह घर में धन और परिवार में सुख-शांति का प्रतीक है।
  • चने की दाल और चावल: अगर कोई सूने नहीं खरीद सकता, तो घर में चने की दाल  और साबुत चावल लाना बहुत फायदेमंद होता है। यह बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है और माना जाता है कि यह पैसे की दिक्कतों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें