Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया तिथि को अबूझ मूहूर्त माना गया है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के विचार किए कोई भी शुभ काम प्रारंभ किया जा सकता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन खासतौर पर सोने के आभूषण खरीदने की मान्यता है। ऐसे माना जाता है अगर अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदा जाय तो व्यक्ति के जीवन पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस बार ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन 100 वर्षों पर गजकेसरी और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिन जातकों की कुंडली में अगर यह राजयोग होता है उसके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में सुखों की प्राप्ति करता है।
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर गजकेसरी और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि गजकेसरी राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति से जबकि मालव्य राजयोग शुक्र के अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने पर बनता है। 30 अप्रैल को ये दोनों ही राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इन दोनों राजयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन इन दोनों राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला दिन बहुत ही शुभ और शानदार रहने वाला हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ और अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन सी राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।