फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया आज : ध्यान रखें इस समय रहेगा राहुकाल, कतई न करें खरीदारी

Wed, 18 Apr 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदते ग्राहक।
आज अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जयंती के रूप में भी जानी जाती है। अक्षय तृतीया पर नए वस्तुओं की खरीद करने पर निरंतर वृद्धि होती है। ज्योतिषियों ने बुधवार को पड़ रही अक्षय तृतीया तिथि को अत्यधिक लाभकारी बताया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
gold coin
ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल की खरीदारी करना शुभ रहता है। सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए यह दिन अत्यधिक शुभ है। उन्होंने बताया कि व्यापार, नया कारोबार, गृह प्रवेश, विवाह आदि के लिए अक्षय तृतीया अति ही लाभकारी है। इस दिन सोने, चांदी की खरीदारी से घर में धन लक्ष्मी की वृद्धि होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
gold
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक राहुकाल है। इसके अलावा पूरे दिन और रात खरीदारी आदि के लिए शुभ मुहूर्त है। पंडित भास्कर जोशी ने बताया कि अक्षय तृतीय को अबुझ मुहूर्त होता है। इस दिव्य योग में मांगलिक कार्य, दानपुण्य, खरीदारी करना श्रेयष्कर रहेगा। 

 

4 of 5
lord vishnu (demo pic)
ज्योतिषाचार्य डॉ .जगदीश चंद्र भट्ट और पंडित भास्कर जोशी का कहना है कि वैशाख मास दान की दृष्टि से विशेष माना गया है। इस पवित्र मास में अन्न, जल का दान करना चाहिए। तृतीया पर घट दान की परंपरा है। इस दिन घर में जल से परिपूर्ण एक कलश में पंचामृत, पंचरत्न और औषधि के साथ जौ डालें और भगवान विष्णु को अर्पित इस कलश को ब्राह्मण या शिव मंदिर में दान करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने के सिक्के
डाकघर में मिलेगा सोने का सिक्का
अक्षय तृतीया की उत्तम तिथि के लिए प्रधान डाकघर में एक ग्राम के सोने के सिक्के आए हैं। पोस्टमास्टर वाईके बमेटा ने बताया कि एक ग्राम के सिक्के की कीमत 3116 रुपये है। डाकघर में 20 अप्रैल तक सिक्के मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें