Akshaya Tritiya 2023: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को है। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए ये दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त के शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य किए जाते हैं। खरीदारी करने के लिए भी ये दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन घर में सोना चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन किया गया कोई भी कार्य शुभ और अक्षय फल देने वाला माना जाता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन लोग बिना पंचांग देखे ही शादी-विवाह, मुंडन जैसे अन्य मांगलिक कार्य करते हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए...
Vat Savitri Vrat 2023: मई में इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
अक्षय तृतीया पर क्या नहीं करना चाहिए?
- अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी प्लास्टिक, एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन और सामान न खरीदें। ऐसा करने पर राहु का प्रभाव हावी हो जाता है और घर में दरिद्रता आ सकती है।
- अक्षय तृतीया के दिन पूजा स्थान, तिजोरी या धन स्थान को भूलकर भी गंदा न रहने दें। जगहों पर गंदगी रहने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में नकारात्मकता आती है।
- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जुआ, चोरी, लूट, जुआ और झूठ जैसे गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
- इस दिन भूलकर पर भी किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके पास से दूसरे के पास चली जाती हैं।
- अक्षय तृतीया के दिन प्याज, लहसुन, मांस आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से घर में दरिद्रता आती है।