कब है अहोई अष्टमी
- फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में वाल्मीकि रामायण की कथा सुनाते प्रवाचक स्वामी रामभद्राचार्य
कब है अहोई अष्टमी 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 2 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगा। अहोई अष्टमी के दिन शाम को तारों के दर्शन करके व्रत खोलने की परंपरा है। चूंकि अष्टमी तिथि में 1 नवंबर को शाम के समय तारों के दर्शन होंगे, इसलिए इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन माताएं सुबह से व्रत रखती हैं और शाम को अहोई माता की पूजा करके संतान की खुशहाली की कामना करती हैं।